भिलाई। संतोष रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज (रूंगटा आर-1) में विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम पर केंद्रीत टैलेंट एक्टिविटी हुई। स्टूडेंट्स ने अच्छी सेहत के मायने समझाने नुक्कड़ नाटक पेश किया। स्वास्थ्य के मुद्दे पर भाषण प्रतियोगिता भी हुई। पेंसिंल आर्ट कॉम्पीटिशन भी हुआ। इस अवसर पर अच्छा पैकेज प्राप्त करने वाले स्टूडेन्ट्स ने सफलता की अपनी यात्रा को साझा किया।












