भिलाई। कृष्णा पब्लिक स्कूल कुटेलाभाठा में रामनवमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने इस अवसर पर रामायण के विभिन्न प्रसंगों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। श्रीराम, सीतामाता, भ्राता श्री लक्ष्मण, श्री हनुमान एवं रामायण के अन्यान्य पात्रों के रूप में बच्चे बहुत ही प्यारे लग रहे थे। इस अवसर पर रामचरितमानस की नयानाभिराम प्रस्तुतियां दी गईं।












