खपरी, दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक जेवरा के प्रबंधक राजेश कुमार राडके ने विद्यार्थियों को क्रेडिट कार्ड और प्रायवेट कंपनियों के पर्सनल लोन के झांसे से बचने की सलाह दी है। इनकी ब्याज दर तो ऊंची है ही, साथ ही इन खातों का पैसा चुकाने में मामूली चूक भी भारी पड़ सकती है। इन खातों का ब्याज इतना ज्यादा होता है कि वह मूलधन के करीब पहुंच जाता है। श्री राडके देव संस्कृति महाविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।












