भिलाई। एस.आर. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में डायल 112 के कर्मचारियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया था। इसका लाभ डायल 112 के कर्मचारियों व उनके परिवार के लगभग 150 सदस्यों ने उठाया। 30 कर्मियों की आंखों में समस्या पाई गई जिन्हें नि:शुल्क चश्मे का वितरण किया गया। एडिशनल एस.पी. संजय ध्रुव ने हॉस्पिटल की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।












