भिलाई। नगर निगम के उद्यान विभाग ने कोरोना काल में सड़क किनारे वृक्षारोपण का बीड़ा उठाया था। ये पेड़ अब बड़े हो गए हैं तथा तपती धूप से राहगीरों को राहत प्रदान करने लगे हैं। निगम ने एक अभियान छेड़ते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे नेहरू नगर से डबरा पारा चौक तथा अवंती बाई चौक से लेकर जुनवानी रोड पर सैकड़ों पौधे लगाए थे तथा इनकी देखभाल की थी।












