रायपुर। पिछले तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ के लगभग पौने तीन लाख बच्चे कुपोषण से बाहर आ चुके हैं। 2 अक्टूबर 2019 को मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान प्रारंभ किया था। उस समय लगभग 4,33,541 बच्चे कुपोषित थे। इनमें से 1,72,000 बच्चे अब कुपोषण मुक्त हो चुके हैं। इस तरह कुपोषित बच्चों की संख्या में 39 प्रतिशत की कमी आई है। राज्य में कुपोषण का प्रतिशत 31.3 है जो कुपोषण के राष्ट्रीय औसत 32.1 प्रतिशत से कम है। राज्य में 85 हजार महिलाएं एनीमिया से मुक्त हो चुकी हैं।












