अकलतरा। सामाजिक संस्था वेल विशर फाउंडेशन द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। देश की पहली मिस ट्रांस क्वीन वीणा सेन्द्रे के आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में दुर्ग की चित्रकार रीता श्रीवास्तव का सम्मान किया गया। साथ ही टीकाकरण कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वैक्सीनेटर्स, मितानिनों एवं सहयोगियों का भी सम्मान किया गया।












