खपरी, दुर्ग। देवसंस्कृति कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में योग मुद्रा से स्वास्थ्य पर सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग मुद्राओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही केरल की पिंक वाटर थेरेपी के बारे में भी बताया गया। इस सेमीनार का लाभ विद्यार्थियों के साथ ही टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ ने भी उठाया। महाविद्यालय की निदेशक ज्योति शर्मा की प्रेरणा तथा प्राचार्य डॉ कुबेर सिंह गुरुपंच के मार्गदर्शन में इस सेमीनार का आयोजन आईक्यूएसी द्वारा किया गया था।












