भिलाई। भिलाई में अब तक पांच धन्वंतरी मेडिकल स्टोर खुल चुके हैं, लोगों में मेडिकल के प्रति विश्वसनीयता बढ़ती जा रही है, कम कीमत में अच्छी क्वालिटी की दवाइयां इस योजना से मिल रही है। अब तक की बचत की बात करें तो 49 लाख का फायदा लोगों को दवाई खरीदने से छूट के माध्यम से मिला है। 251 से अधिक प्रकार की दवाइयां मेडिकल स्टोर्स में उपलब्ध है।












