दुर्ग। शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के योग सेंटर में एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक दिवसीय योग शिविर नृत्य विभाग के तत्वाधान में लगाया गया। इस शिविर में योग प्रशिक्षक नम्रता बंजारे एवं अंशु धृतलहरे द्वारा विभिन्न योग मुद्राओं का प्रशिक्षण दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने कहा कि योग हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिये आवश्यक है। भारत सरकार द्वारा भी योग पर विभिन्न कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है।












