दुर्ग। शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय पाक कला कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति एवं एलुमनी संगठन के तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ विधायक अरूण वोरा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल, जनभागीदारी अध्यक्ष प्रीति मिश्रा उपस्थित थी।












