दुर्ग। शासकीय डाॅ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नृत्य विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर विभिन्न आयोजन किये गये। प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने कहा कि नृत्य दिवस परआयोजन विशेष महत्व रखता हैं छात्राओं में जो रूचि है, उसे वे नई छात्राओं से भी बाँटें। महाविद्यालय के प्रदर्शनात्मक कला विभाग के नृत्य, गायन, चित्रकला जैसे विषय छात्राओं की अंदरूनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करते हैं।












