बेमेतरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के पदेन अध्यक्ष जिला न्यायाधीश जयदीप विजय निमोणकर के निर्देशन में जगदीश राम, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट बेमेतरा एवं जसविंदर कौर अजमानी मलिक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा ने उपजेल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर बंदियों को प्ली-बारगेनिंग (सौदा अभिवाक) के संबंध में जानकारी प्रदान की।












