भिलाई। 5 अप्रैल 2022 को सांगली महाराष्ट्र में वेस्टर्न इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भिलाई की बेटी सुप्रीति आचार्जी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। सुप्रीति राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुकी हैं। यह भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।












