भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल ने 12 अप्रैल को हर्षोल्लास से अपना आठवाँ स्थापना दिवस मनाया। विद्यालय के अध्यक्ष संजय रूंगटा के मुख्य आतिथ्य एवं निदेशक रजनी रूंगटा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित इस समारोह का विधिवत शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन से हुआ।












