दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अप्रैल माह में आयोजित होने वाली ऑनलाईन स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्राइवेट तथा स्नातक रेगुलर कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल जारी कर दिये है। उत्तर पुस्तिका वितरण के पहले दिन आज 36000 में से 14000 बच्चों ने केन्द्र से उत्तर पुस्तिका प्राप्त की।












