भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में यूजीसी द्वारा चलाए जा रहे ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन बैठक का आयोजन धोटे बंधु विज्ञान महाविद्यालय गोंदिया के साथ हुए एम.ओ.यू. के तहत् किया गया। उक्त कार्यक्रम के प्रथम चरण में ’एक भारत श्रेष्ठ भारत दिवस’, ’ईबीएसबी-डे एवं ’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ क्लब ’ईबीएसबी क्लब’ का गठन किया गया, जिसमें दोनों ही राज्यों के विद्यार्थियों ने अपने ई मेल साझा किए गए।












