भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय अपना बिजली का बिल आधा कर लिया है। महाविद्यालय अपने सोलर पावर स्टेशन से ग्रिड को अतिशेष बिजली की प्रदायगी भी कर रहा है। महाविद्यालय ने बिजली की खपत कम करने के लिए पारम्परिक ट्यूब लाइटों को एलईडी ट्यूबलाइट से रीप्लेस कर दिया है साथ ही अब पंखों को स्मार्ट फैन से रिप्लेस कर रहा है।












