भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में यूजीसी के तहत दो दिवसीय योगा शिविर का आयोजन महाविद्यालय के योगा समिति द्वाराकिया गया। 12 अप्रैल 2022 को विभिन्न प्राणायाम की जानकारी दी गई और योगाभ्यास तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया। ज्ञात हो कि श्री शंकराचार्य महाविद्यालय आरंभ से ही योगा और मेडिटेशन के लिए हमेशा नित नए कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है।












