भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के कंप्यूटर विभाग द्वारा क्रीड़ा विभाग के सहयोग से सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर उनकी सफलता की कहानी से जुड़े तथ्यों पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। क्रीडा अधिकारी मुरली मनोहर तिवारी निर्णायक के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने छात्रों को सचिन तेंदुलकर के जीवन से सीखने को कहा।












