दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में एक करोड़ की लागत से निर्मित स्वशासी प्रकोष्ठ भवन का लोकार्पण दुर्ग शहर विधायक एवं वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष अरूण वोरा ने किया। जनभागीदारी अध्यक्ष आशुतोष सिंह, विशिष्ट अतिथि देवेश मिश्रा एवं अजय मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। भवन के निर्माण में जनभागीदारी अध्यक्ष की विशेष भूमिका रही है।












