दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में गर्मी को देखते हुए आज पंक्षियों हेतु घेरधा का निर्माण कराया गया तथा जगह-जगह पर पानी एवं दाने की व्यवस्था की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर. एन. सिंह ने यह जानकारी देते हुये कहा प्राणियों की सुरक्षा करना हमारा परम धर्म है । गर्मी में पानी को अमृत के समान माना जाता है। मनुष्य को प्यास लगती है तो वह कहीं भी मांग कर पी लेता है, लेकिन मूक पशु-पक्षियों को प्यास में तड़पना पड़ता है।












