भिलाई। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की भिलाई शाखा में सीए प्रशिक्षुओं को बैंक ऑडिट पर महत्वपूर्ण टिप्स दिये गये। सीए नितिन रूंगटा, सीए राकेश ढोडी, सीए अजय सोमानी तथा बैंक ऑफ बड़ौदा रायपुर के मुख्य प्रबंधक सादिक एसएम ने सेमीनार में अपने वक्तव्य दिये। इस विशेष सत्र का आयोजन सिकासा भिलाई द्वारा बैंक ऑडिट प्रारंभ होने से पहले आर्टिकलशिप की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए किया गया था।












