Bemetara prohibits hunting of migratory birds

Hunting of migratory birds prohibited

बेमेतरा. कलेक्टर बेमेतरा विलास भोसकर संदीपान के निर्देशन में वन विभाग बेमेतरा टीम ने ग्राम सिरवाबांधा डेम क्र. 01 एवं 02 में पक्षी संरक्षण एवं अवैध शिकार पर रोक लगाने हेतु शनिवार को गस्त किया. गस्ती के दौरान प्रवासी एवं स्थानीय पक्षी बांध में देखे गये. ग्रामवासियों को पक्षी के महत्व को बताते हुए उप वन मण्डलाधिकारी एम.आर. साहू द्वारा किस प्रकार पक्षी पर्यावरण संतुलन बनाने में योगदान देते है, कीट पंतगों एवं चूहों के प्रकोप से फसल नुकसान होने से बचाने में कृषक मित्र का काम करते है, पर्यावरण संतुलित रखते है के बारे में बताया गया.

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *