भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा पोषण आहार पखवाड़ा के अंतर्गत पोस्टर , नारा , स्लोगन, रंगोली, मानव श्रृंखला व रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में के विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी। इसमें शून्य से छह साल तक की उम्र के बच्चों, किशोरियों एवं गर्भवतियों के पोषण पर ज्यादा जोर दिया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि सुपोषण सभी उम्र के लोगों के लिए आवश्यक है।












