भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के एनसीसी केडेट्स एवं स्वयंसेवको ने पुनीत सागर अभियान के अर्न्तगत शिवनाथ नदी की सफाई की और आस-पास के लोगो को नदी को साफ रखने हेतु प्रेरित किया। शिवनाथ नदी की सफाई के बाद कैडेट और स्वयंसेवको ने ग्राम महामारा, दुर्ग में स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक किया।












