भिलाई। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस के अवसर पर परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के प्राध्यापक तथा विभिन्न संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। संयोजक डॉ रजनी मुदलियार विभागाध्यक्ष रसायनशास्त्र ने कहा कि पृथ्वी अपनी आवश्यकता को पूरा करने में समर्थ है। अतः हमारा भी दायित्व है इनका संरक्षण व संवर्धन करे जिससे आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सकें।












