भिलाई। स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालयए की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंस के माध्यम से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। इस शिविर में डॉ शीला साह प्रसूति विशेषज्ञ, डॉ रागीनी देशमुख, जनरल मेडिसिन, डॉ आयुषी कृप्लानी स्किन स्पेस्लिस्ट और डॉ मोनिका अग्रवाल ने अपनी सेवाएं दीं।












