भिलाई। नगर निगम क्षेत्र को कोरोनामुक्त बनाने के लिए शहर के कई केंद्रों में टीकाकरण किया जा रहा है। महापौर नीरज पाल कोरोना से बचाव के लिए जतन कर स्वास्थ्य विभाग को शिविर लगाकर और स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्शीनेशन कराने क्षेत्र की जनता से अपील कर रहे हैं। इस परिणामस्वरूप उनके निर्देश पर कई टीका केंद्रों व स्कूलों में सभी वर्गों को कोविड-19 से बचने वैक्सीन लगाए जा रहे हैं।












