भिलाई। माईलस्टोन अकादमी, दुर्ग की कुमारी आरना अग्रवाल ने राज्य स्तरीय स्पेल क्वेस्ट प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता अलग-अलग चरणों में के.पी.एस. स्कूल भिलाई तथा डी.पी.एस. स्कूल भिलाई में आयोजित की गई थी। इससे पहले भी आरना अग्रवाल ने नेशनल लेवल स्पेल क्वेस्ट प्रतियोगिता में 120 में से 118 अंक प्राप्त कर पूरे भारत में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।












