बेमेतरा। गर्मियों के साथ ही शादियों का भी सीजन चल रहा है। भोजन चाहे शाकाहारी हो या मांसाहारी – इसमें रायता जरूर होता है। रायता को ठंडा रखने के लिए अधिकांश कैटरिंग वाले इसमें बर्फ मिलाते हैं। दूषित बर्फ से पीलिया हो सकता है। पीलिया यानि जॉन्डिस लीवर से जुड़ा रोग है। लीवर शरीर का अत्यंत महत्त्वपूर्ण अंग है, इसलिए इसे सेहतमंद रखना बहुत जरूरी है। पीलिया एक सूक्ष्म वायरस से होता है।












