भिलाई। संतोष रूंगटा ग्रुप ऑफ कॉलेजेस (आर-1) की छात्राओं, फिमेल फैकल्टी और स्टाफ के लिए पांच दिवसीय सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम रखा गया। इसमें छात्राओं को खुद की रक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर उपयोग होने वाले डिफेंस टेक्निक की जानकारी दी गई। दुर्ग जिला पुलिस की रक्षा टीम ने ट्रेनिंग दी। रक्षा टीम ने छात्राओं और फैकल्टी का आत्मविश्वास बढ़ाते हुए निडर रहकर अपने अधिकारों को प्रयोग करने जागरुक किया।












