बेमेतरा। ईंट भट्ठा में कार्यरत श्रमिक परिवार के बच्चों को बेहतर प्रारंभिक शिक्षा एवं मध्यान्ह भोजन योजना का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नवाचार के रुप में अभिनव पहल की गई है। उनकी शिक्षा-दीक्षा गणवेश पाठ्य सामग्री आदि की व्यवस्था, ईंट भट्ठा के संचालक एवं जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।












