भिलाई। एमजे कालेज के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर के निर्देशन में आयोजित इस कैम्पस ड्राइव में 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 12 विद्यार्थियों का चयन दूसरे चरण के लिए किया गया है। पांच विद्यार्थियों का प्लेसमेंट के लिए चयन किया गया है।इस ड्राइव में बीसीए के अमित प्रसाद पीजीडीसीए की सुमन ठाकुर बीबीए के अनिल श्रीवास्तव और आयुष पांडा और बीकॉम की आस्था सिंह का चयन किया गया है।












