भिलाई। एमजे कॉलेज में वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय और कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा मास्टरिंग द ग्रुप डिस्कशन एवम पर्सनल इंटरव्यू स्किल्स पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिवस में कार्यशाला का शुभारंभ कंप्यूटर साइंस विभाग की अध्यक्ष पी एम अवंतिका द्वारा किया गया एवं वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापक स्नेहा चंद्राकर ने ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू के नियमों की जानकारी विस्तार से विद्यार्थियों को पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी।












