बेमेतरा। गौठान को ग्रामीण आजीविका के ठौर (ठिया) के रुप में विकसित करने के लिए सुराजी गांव योजना के तहत हर संभव प्रयास किये जा रहे है। गौठान ग्राम राखी में जिला खनिज संस्थान न्यास से केला तना से रेशा निर्माण यूनिट की स्थापना की गई है। महिला स्व सहायता समूह की बहनें इस रेशे से टेबल मेट, पेन स्टैण्ड, सजावटी बैग आदि वस्तुएं बनाई जा रही है। इससे स्व सहायता समूह को तीन माह में तीन लाख का मुनाफा अर्जित हुआ है।












