भिलाई। न्यूयॉर्क फैशन वीक में भाग लेने वाली राज्य की पहली युवती हर्षा चन्द्रिकापुरा ने आज कहा कि कैटवॉक में फुटवीयर का चयन करना बेहद महत्वपूर्ण है। कैटवाक के लिए हमेशा पेन्सिल हील का ही उपयोग करना चाहिए। में वेज, स्नीकर्स या किसी भी तरह के हील इसमें अड़चन पैदा कर सकते हैं। वे श्री शंकराचारार्य महाविद्यालय के विविधा द्वारा आईएनआईएफडी के सहयोग से आयोजित ‘निखार’ कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं।












