राजनांदगांव। कॉनफ्लुएंस कॉलेज राजनांदगांव के शिक्षा विभाग द्वारा जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य में आधुनिक परिप्रेक्ष्य में जैव विविधता का संरक्षण के विषय पर ऑनलाईन अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि व्याख्याता डॉ. भावना पाण्डेय विभागाध्यक्ष बायोटेक्नोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी भिलाई, महिला महाविद्यालय उपस्थित थी।












