भिलाई। तीन महीने से भी अधिक समय से वह कुछ खा नहीं पा रही थी। गले से कुछ उतरता ही नहीं था। 6-7 दिन पहले जब पानी भी गले से उतरना बंद हो गया तो मरीज को हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल लाया गया। दरअसल उसकी भोजन नलिका सिकुड़ गई थी। नलिका को खोलने के लिए स्टील का स्टेंट डाला गया। 2 दिन बाद उसे छुट्टी दे दी गई।












