भिलाई। कॉमर्स गुरू डॉ संतोष राय एवं करियर काउंसलर डॉ मिट्ठू को एशियन यूके एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड उन्हें लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स में आयोजित इस गरिमापूर्ण समारोह में प्रदान किया गया। डॉ राय को जहां “आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूटर टू कॉमर्स एजुकेशन इन इंडिया” का खिताब दिया गया वहीं डॉ मिट्ठू एस को “मोस्ट प्रॉमिसिंग ग्रूमिंगकोच एंड करियर कंसलटेंट ऑफ द ईयर” से सम्मानित किया गया है।












