खपरी, दुर्ग। देव संस्कृति कॉलेज ऑफ एजुकेशन एण्ड टेक्नोलॉजी खपरी में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर पोस्टर प्रजेन्टेशन एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ कुबेर सिंह गुरुपंच ने अध्यक्षता की। उन्होंने उपस्थित जनों को मानव कल्याण के लिए रक्तदान करने की प्रेरणा दी तथा विद्यार्थियों को रक्तदान की शपथ भी दिलाई।












