भिलाई। लोगों के स्वास्थ्य का असर शहर के विकास पर भी पड़ता है। इसके लिए क्षेत्र की जनता का स्वस्थ होना भी नितांत आवश्यक है। नगर पालिक निगम भिलाई अपनी सीमा क्षेत्र में रचे-बसे जन के स्वास्थ्य को लेकर भी सदैव अलर्ट मोड में रहता है। इसी उद्देश्य की प्रतिपूर्ति करने के लिए महापौर नीरज पाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल कैम्प लगा रहा है।












