भिलाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्ग डॉ जेपी मेश्राम ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ ही चिकित्सा सेवा प्रदायगी की ताकत है। स्वास्थ्य विभाग हमेशा नर्सों के साथ है। वे हाईटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल द्वारा इंटरनेशनल नर्सिंग डे पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नर्सें अपनी किसी भी जरूरत के लिए, कभी भी सीएमएचओ ऑफिस से सम्पर्क कर सकती हैं। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल में नव स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का भी औपचारिक उद्घाटन किया।












