भिलाई। नगर निगम प्रशासन गर्मी में गिरते हुए जलस्तर को बढ़ाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास शुरू कर दिया है। क्षेत्रवासियों के निस्तारी के लिए निगम क्षेत्र के तालाबों का भराव किया जा रहा है। महापौर नीरज पाल ने सभी निस्तारी तालाबों का भराव कर जलस्तर को बढ़ाने के निर्देश सभी जोन के अधिकारियों को दिए हैं। आयुक्त प्रकाश सर्वें ने आज जोन एक अंतर्गत विभिन्न तालाबो का निरीक्षण कर वहां जल स्तर का जायजा लिया।












