बेमेतरा। बेमेतरा शहर स्थित डीईओ ऑफिस के पास सी-मार्ट सुपर स्टोर प्रारंभ हो गया है। यहां एक ही छत के नीचे देशी उत्पाद मिल रहे हैं। सी-मार्ट दुकान का संचालन महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर विलास भोसकर सदीपान ने आज सी-मार्ट दुकान का अवलोकन किया। यह बेमेतरा जिले का पहला सी-मार्ट सुपर स्टोर है जो राज्य सरकार की योजना सी-मार्ट अवधारणा के आधार पर बना है।












