भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में हाइडेटिड सिस्ट का एक मामला पकड़ में आया। ये गांठ एकाइनोकॉक्कस नाम के एक परजीवी के संक्रमण से होता है जो कुत्तों एवं अन्य मवेशियों में पाया जाता है। मरीज को खांसी और सांस फूलने की शिकायत थी। जांच करने पर उसके फेफड़ों, हृदय की झिल्ली तथा लिवर में हाइडेटिड सिस्ट पाए गए। मरीज के हृदय की सर्जरी कर दी गई है जबकि लिवर की सर्जरी छह सप्ताह बाद की जाएगी।












