भिलाई। मितान योजना का बेहतर प्रतिसाद नगर निगम भिलाई क्षेत्र में मिल रहा है। मितान ने घर पहुंचाकर जन्म एवं विवाह प्रमाण पत्र हितग्राही को प्रदान किया वह भी दस्तावेज प्रविष्टि के चंद घंटों में। अनुपम शुक्ला वर्ष 2016 में विवाह होने के पश्चात ड्यूटी और व्यस्तता के चलते प्रमाण पत्र नहीं बनवा पाये थे, उन्होंने बताया कि शादी होने के 6 साल आज बीत गए, उन्हें लगा कि दफ्तरों के चक्कर काटना पड़ेगा, ऐसे ही समय बीतता गया और प्रमाण पत्र बनवाने का प्रयास भी इसी के साथ ही अधूरा रह गया।












