भिलाई। 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे के उपलक्ष्य में आज एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगोली, पोस्टर एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नर्सिंग पेशे को चिकित्सकों को बराबर सम्मान देने पर आयोजित डिबेट में दोनों ही पक्षों ने जोरदार दलीलें दीं।












