दुर्ग। साइंस कॉलेज दुर्ग की एनएसएस इकाई ने नशामुक्ति अभियान चलाया। प्राचार्य डॉ आरएन सिंह के मार्गदर्शन में साइंस कॉलेज दुर्ग की एनएसएस स्वयं सेवकों ने महाविद्यालय में तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु सभी को नशे से दूर रहने की अपील की। इस विषय पर महाविद्यालय में एनएसएस स्वयं सेवकों द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया।












