भिलाई। आईसीएआई की सीआईआरसी की भिलाई शाखा में जीएसटी पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया। जीएसटी के विशेषज्ञों ने इसमें परत-दर-परत जीएसटी कानून और उसकी विसंगतियों की सूक्ष्म विवेचना की। इनमें राजनांदगांव से पधारे अतिथि वक्ता सीए रमनदीप सिंह भाटिया तथा नागपुर से पधारे अतिथि वक्ता सीए प्रीतम राधेश्याम बत्रा शामिल थे। इन दो सत्रों में आईसीएआई की सीआरसी भिलाई के पूर्व चेयरमैन सीए महावीर जैन तथा सीए राजेन्द्र कोठारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।












